सिवनी जिला यात्रियों के लिए बड़ी रेल लाइन संचालन से अछूता है। जबकि सिवनी से लगे सभी जिलों में बड़ी रेल लाइन का संचालन हो रहा है और लोग बसों की तुलना में रेल के कम किराए से सफर कर रहे हैं। मेगाब्लॉक के बाद भी बड़ी रेल लाइन के चालू नहीं होने से आज बंद का आह्वान किया गया, जो कि पूरी तरह से सफल रहा।
लोगों में आक्रोश
रेल...
more... विकास समिति ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी यात्री गाड़ियों का संचालन आरंभ नहीं हो पाया है। आक्रोशित विकास समिति की ओर से आज बुधवार को सिवनी बंद का आह्वान किया गया है। जहां पहले ही सर्व व्यापारी संघ सिवनी इसे समर्थन दे चुका है। वहीं जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी जिले के विकास के लिए आवश्यक यात्री गाड़ी संचालन की मांग को न्यायसंगत बताते हुए अपना समर्थन बंद को दिया।
आज कई संगठनों का रहा सहयोग
इसके अलावा सामाजिक कल्याण व विधिक जन सेवा समिति, यादव समाज सिवनी, बैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा समिति, सराफ एसोसिएशन, किराना व अनाज व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, खाद बीज विक्रेता यूनियन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, अशासकीय शैक्षणिक संस्था व जेसीबी यूनियन ने भी बंद को अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही सब्जी व्यापारी संघ ने भी बंद को समर्थन दिया। इसके अलावा जिला युवा संधि, विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति संगठन ने भी बंद को समर्थन दिया।
निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
शांति पूर्ण बंद के आह्वान के साथ रेल विकास समिति व व्यापारी और युवाओं की ओर से गांधी चौक शुक्रवारी बाजार में एकत्र हुए, जहां से सभी जागरूक नागरिक नगर का भ्रमण करते हुए सिवनी स्टेशन पहुंचे। जहां स्टेशन मास्टर को समिति ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विकास का है मुद्दा
समिति ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य चौरई, सिवनी, केवलारी व नैनपुर के नागरिकों को सस्ती यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। यात्री गाड़ी आरंभ होने से न केवल सिवनी बल्कि लखनादौन बरघाट व अन्य विकासखंडों के नागरिकों को भी फायदा होगा। वहीं इसका असर नगर के व्यापार में भी पड़ेगा। जिला के पूर्ण विकास के लिए समय पर यात्री गाड़ी का संचालन की आवश्यकता है।
शांतिपूर्ण रहा बंद
रेल विकास समिति ने जिले के सभी नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों, राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित युवाओं से शांति पूर्ण बंद को समर्थन देने की अपील की थी। जिसके चलते शांतिपूर्ण तरीके से व्यापारियों ने भी सहयोग करते हुए अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा। सिवनी बंद के समर्थन में कई संगठनों के साथ जिले भर से सैकड़ों लोग शामिल रहे। वहीं पुलिस बल व अधिकारी में मौजूद रहे।