Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
पंजाब: ‘मिशन फतेह’ के तहत कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब सरकार ने उचित मूल्य पर सरकारी प्लाज्मा बैंक से निजी अस्पतालों को प्लाज्मा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
...
more...
हरियाणा: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाले लोगों से प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आने का आग्रह किया है ताकि जो लोग इस संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, वे भी इससे जल्दी स्वस्थ हो सकें।
महाराष्ट्र: पिछले सप्ताह रिकॉर्ड संक्रमित रोगियों और मौतों की संख्या के बाद, राज्य और शहर में सोमवार को कोविड-19 के रोगियों और मृतकों की संख्या में गिरावट देखी गई। इसके अलावा, सोमवार को स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या मृतकों की संख्या की तुलना में अधिक थी। राज्य में सोमवार को 7,924 नए मामले सामने आए जो पिछले 13 दिनों में सबसे कम है, वहीं इनमें से मुंबई में 1,033 नए रोगी सामने आए। मुंबई से 1,706 रोगियों सहित कुल 8,706 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 47 हजार के करीब रह गई है जबकि कुल संख्या 3 लाख 83 हजार के करीब हो गई है। कोविड-19 परीक्षण (जांच) में तेजी लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आईसीएमआऱ के उच्च परीक्षण सुविधा वाले जांच (परीक्षण) केन्द्र राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान, मुंबई का उद्घाटन किया।
गुजरात: गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के 1,052 नए मामलों और 22 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,348 हो गई और कुल मामले 56,874 हो गए। राज्य में एक दिन में कुल 25,474 नमूनों की जांच (परीक्षण) की गई, इसके बाद अब तक जांच किए गए संचयी नमूनों की संख्या 6 लाख 67 हजार से अधिक हो गई है। इस बीच, कोविड मामलों की संख्या में 8 बड़े शहरों की हिस्सेदारी लगभग एक महीने में 80 प्रतिशत से घटकर 51 प्रतिशत हो गई है।
राजस्थान: पहली बार, राजस्थान में संक्रमित मामलों में लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है, राज्य में एक दिन में बढ़ने वाले मामलों में यह रिकॉर्ड है। 1,134 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 37,564 हो गई और सक्रिय संक्रमितों की संख्या 10,097 हो गई। राज्य सरकार ने कोविड मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए बूंदी जिले में 7 दिनों के लिए लॉकडाउन (पूर्णबंदी) की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश: सोमवार को राज्य में कोविड-19 के 789 नए संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद कुल संख्या 28 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 28,589 हो गई। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 659 मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 7,978 रह गई है।
छत्तीसगढ़: सोमवार को छत्तीसगढ़ में 362 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,980 हो गई जिनमें से 2763 सक्रिय मामले हैं।
केरल: राजधानी के जिले के तटीय क्षेत्रों में वायरस संचरण में वृद्धि सीमित समुदाय समूहों के साथ बड़े पैमाने पर सामुदायिक समूहों में बदल जाने की संभावना के साथ आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है। तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन (पूर्णबंदी) को आगे बढ़ाने के बारे में अंतिम निर्णय आज शाम तक लिया जाएगा। कोट्टायम के एत्मादपुर की सब्जी मंडी में एंटीजन टेस्ट में 46 लोगों में वायरस की पुष्टि होने के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस बीच, राज्य में आज तीन कोविड मरीजों की मौत हो गई। तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा और कासरगोड में ये मौतें हुई। आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 63 है। राज्य में आज पांचवें दिन लोगों में संक्रमण के मामले 6 हजार से अधिक हुए, कल 702 मामले सामने आए थे वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 745 थी। वर्तमान में, 9,609 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और एक लाख 55 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न जिलों में निगरानी में रखा गया है।
तमिलनाडु: पुडुचेरी के पूर्व विधायक और एनआर कांग्रेस नेता वी. भालन का कोविड-19 से ग्रसित होने के बाद निधन हो गया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों का परीक्षण रिपोर्ट नकारात्मक आई है, जबकि छह अन्य में संक्रमण की पुष्टि हुई है; एन आर कांग्रेस के विधायक एन एस जयबल की जांच में वायरस की पुष्टि होने के बाद सभी का परीक्षण किया गया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जन वितरण प्रणाली के माध्यम से 2 करोड़ 8 लाख कार्डधारक परिवारों के 6 करोड़ 74 लाख सदस्यों को फेस मास्क का वितरण मुफ्त में किया है। मदुरै में कोविड-19 के मामले दस हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं; यह राज्य में चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर के बाद, चौथा जिला है, जहां कोविड-19 के दस हजार से अधिक संक्रमित मरीज हैं। तमिलनाडु में कल 6 हजार 9 सौ 93 नए मामले सामने आए हैं और 77 मरीजों की मौत हो गई है। कुल मामले: 2,20,716; सक्रिय मामले: 54,896; कुल मौत: 3,571; चेन्नई में सक्रिय मामले: 13,064.
कर्नाटक: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 30-31 जुलाई को सीईटी आयोजित करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा है। 61,819 सक्रिय मामलों के साथ, कर्नाटक अब कोविड-19 के सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। कल 5,324 नए मामले, 1,847 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 75 मरीजों की मौत हुई है; बेंगलुरु शहर में 1470 मामले। कुल मामले: 1,01,465; सक्रिय मामले: 61,819; मृतकों की कुल संख्या: 1,953; स्वस्थ होने वालों की संख्या: 37,685.
आंध्र प्रदेश: राज्य ने 128 जिला अस्पतालों की पहचान की, जिनमें 32 हजार बिस्तर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोविड-19 मरीजों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया 30 मिनट के अंदर पूरी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिला अस्पतालों और 10 राज्य स्तरीय कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी प्रदर्शित करने पर भी हल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड हॉटस्पॉट इलाकों में रोजाना 90 फीसदी के करीब कोरोना परीक्षणों में सबसे ऊपर है। टीडीपी ने सरकार से राज्य में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता राशि पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। कल राज्य में 6051 नए मामले, 3,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी और 49 मरीजों की मौतें दर्ज की गई। कुल मामले: 1,02,349; सक्रिय मामले: 51,701; मृतकों की कुल संख्या:1,090.
तेलंगाना: मुख्य सचिव श्री सोमेश कुमार तेलंगाना उच्च न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने उच्च न्यायालय को एक नए ऐप- होम आइसोलेशन एंड टेलीमेडिसिन (एचआईटीएएम)- के बारे में बताया जिसके माध्यम से डॉक्टर कोविड संक्रमित मरीजों के लिए दवाइयां लिखेंगे, मरीज़ एम्बुलेंस को बुला सकता है और यदि स्थिति गंभीर है, तो उसे अस्पताल में स्थांतरित किया जा सकता है। राज्य सरकार कोविड-19 उपचार के लिए निजी विस्तरों की उपलब्धता के आंकड़े भी उपलब्ध कराती है; लगभग 1 हजार 4 सौ 65 बिस्तर निजी और 6 हजार 2 सौ 4 बिस्तर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 6 सौ 10 नए मामले, 8 सौ 3 स्वस्थ और 9 की मौत हुई है; 1 हजार 6 सौ 10 मामलों में से, 5 सौ 31 मामले जीएचएमसी में दर्ज किए गए। कुल मामले 57,142; सक्रिय मामले: 13,753; मृतकों की कुल संख्या: 480।
अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पिछले दो दिनों में 3126 एंटीजन परीक्षण (जांच) किए गए हैं और जिनमें 52 लोगों में संक्रमण पाया गया है।
असम: स्वास्थ्य मंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि असम लक्षित निगरानी कार्यक्रम के तहत, आज तक पूरे राज्य में कोविड-19 के कुल 8 लाख परीक्षण (जांच) किए गए हैं।
मणिपुर: मणिपुर ट्रेड एंड एक्सपो सेंटर लाम्बोखोंगनांगखोंग में एक नया 300 बिस्तरों वाला कोविड केयर केन्द्र 3 दिन में तैयार हो जाएगा।
मिजोरम: मिजोरम में कोविड-19 के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 186 है। कुल मामले 384 हैं वहीं 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
नागालैंड: नागालैंड में 75 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से कोहिमा में 51, फेक में 10, वोखा में 7, मून और दीमापुर में 3-3 और तुएनसांग जिले में 1 मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों के कुल संख्या 1459 हो गई है जिनमें 885 सक्रिय मामले हैं और 569 स्वस्थ हुए हैं।
***
एसजी/एएम/एसके/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1642065) आगंतुक पटल : 15