ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, मरने से पहले दुल्हन की तरह सजी लड़की
.
.
नोखा में बुधवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले दोनों ने शादी की रस्में निभाईं। दोनों में पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अविवाहित थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-...
more... एएसआई ओमप्रकाश के अनुसार बुधराम (20) और मनीषा (18) ने नागौर रोड पर नैना होटल के सामने ट्रेन कूदकर आत्महत्या कर ली।
- मरने से पहले दोनों ने शादी की रस्में निभाईं। लड़का-लड़की ने हाथ-पैरों में मेहंदी लगाई, मालाएं पहनीं, लड़की ने मांग भरी तथा शादी का जोड़ा पहना।
- इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।
लड़का टैक्सी चलाता है
- दोनों नोखा के ही रहने वाले थे। लड़की नारायणपुर में तो लड़का मोहनपुरा में रहती थी।
- लड़के का भाई लड़की का पड़ोसी था। वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी।
- लड़की आठवीं पास थी तथा लड़का टैक्सी चलाता था।
इसलिए दी जान
- दोनों में पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।