Part-3/
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां
• केरल : आज दोपहर एक 43 वर्षीय महिला की मृत्यु के साथ केरल में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 17 हो गई। इस महिला का थ्रिसूर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। इसके अलावा राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार को रोकना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस दिशा में लोगों का सहयोग और सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह संकेत भी किया कि वर्तमान में राज्य...
more... में संपर्क के माध्यम से बीमारी के प्रसार का स्तर 10 और 15 प्रतिशत के बीच बना हुआ है। कोझिकोड और पथनमथिट्टा में क्वारंटाइन में चल रहे दो लोगों की मृत्यु हो गई। कोविड परीक्षण के लिए उनके नमूने ले लिए गए हैं। दुबई पहुंचे केरल के एक व्यक्ति की वायरस से आज यूएई में मृत्यु हो गई। राज्य में कोविड से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 107 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए थे। 1,095 मरीजों का अभी तक उपचार चल रहा है।
• तमिलनाडु : मुख्यमंत्री ने कहा, ‘तमिलनाडु में स्वस्थ होने की दर पूरे भारत में सबसे ज्यादा रही है, जबकि पूरी दुनिया की तुलना में यहां सबसे कम मृत्यु दर्ज की गईं।’ कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण तमिलनाडु के मंदिरों को फिलहाल बंद रखा जाएगा। राज्य ने निजी क्षेत्र के लिए परीक्षण शुल्क 3,000 रुपये; होम विजिट के लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क सीमित कर दिया है; साथ ही प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। चेन्नई के आसपास के तीन जिलों के लिए नई रोकथाम रणनीति बनाई गई है, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मामलों का सूक्ष्म प्रबंधन शामिल है। तमिलनाडु में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 70 प्रतिशत चेन्नई से हैं। कल 1,515 नए मामले सामने आए, 604 लोग स्वस्थ हो गए और 18 लोगों की मृत्यु हो गई। सिर्फ चेन्नई से ही 1,155 नए मामले सामने आए। कुल मामले : 31,667, सक्रिय मामले : 14,396, मृत्यु : 269, डिस्चार्ज : 16,999। चेन्नई में सक्रिय मामले 10,982 के स्तर पर हैं।
• कर्नाटक : आज से पूजा के लिए मंदिर, मस्जिद और चर्च खोल दिए गए हैं, लेकिन सरकार ने बड़ी सभाओं से बचने के लिए सख्त नियम तैयार किए हैं। बाजार, मॉल और होटल भी खोल दिए गए हैं। इसके अलावा, बीबीएमपी ने ऐसे होम क्वारंटाइन लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए एसओपी जारी किए हैं, जिन्हें होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। इसके लिए 460 टीम बनाई गई हैं। कल 239 नए मामले सामने आए, 143 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और दो लोगों की मृत्यु हो गई। कुल पॉजिटिव मामले : 5,452, सक्रिय मामले : 3,257, मृत्यु : 61, स्वस्थ हुए : 2,132।
• आंध्र प्रदेश : लगभग 80 दिन के अंतराल के बाद पूर्ण रूप से खोलने से पहले तिरुमाला मंदिर को परीक्षण के तौर पर दर्शन को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। खरीफ सत्र में सभी फसलों के लिए खेती का लक्ष्य 39.59 लाख हेक्टेयर तय किया गया है, जबकि सामान्य फसल का क्षेत्र 37.54 लाख हेक्टेयर रहा है। औद्योगिक जरूरतों की पहचान के लिए जिलावार ‘कौशल की कमी’ और आवश्यक कौशल के साथ कार्यबल की खोज के लिए पूर्व-सर्वेक्षण की प्रक्रिया जून के मध्य तक शुरू होने का अनुमान है। ज्यादातर जिले व्यापक स्तर पर कुशल प्रवासी कार्यबल के पलायन से प्रभावित हैं। 14,246 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 125 नए मामले सामने आए, 34 लोग डिस्चार्ज हो गए और किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। कुल मामले : 3,843, सक्रिय मामले : 1,381, स्वस्थ हुए : 2,387, मृत्यु : 75।
• तेलंगाना : आज श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के दरवाजे खोल दिए गए। राज्य भर के मंदिरों में सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपना दायित्व निभाते हुए कोविड-19 से संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए सोमवार को निजाम्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एनआईएमएस) का दौरा किया। 7 जून को कुल मामलों की संख्या 3,650 के स्तर पर है। अभी तक प्रवासी और विदेश से लौटे 448 लोग कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
• महाराष्ट्र : कोविड-19 के 3,007 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल मामले बढ़कर 85,975 के स्तर पर पहुंच गए और अभी तक 43,591 सक्रिय मामले हैं। हॉटस्पॉट मुंबई में रविवार को संक्रमण के 1,421 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में कुल मामले बढ़कर 48,549 के स्तर पर पहुंच गए। महाराष्ट्र में निजी कार्यालयों का परिचालन 10 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू हो गया, जबकि शेष लोग घर से काम करेंगे। लॉकडाउन 5.0 में राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में चरणवार तरीके से घोषित नरमी पूरी तरह संक्रमण और गैर संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों के लिए सीमांकन पर निर्भर करेगी।