अब मेमू से कीजिए पटना गया व वाराणसी की यात्र
यात्रियों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान
पाटलिपुत्र के लिए मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू, यात्रियों को सहूलियत
जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से रविवार को मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। सुबह 7.45 बजे मेमू स्टेशन उपाधीक्षक अखिलेश सिंह, स्टेशन मास्टर कृष्णा कुमार व जय शंकर प्रसाद केसरी की मौजूदगी में रवाना...
more... हुई। पाटलिपुत्र करीब 8.45 बजे पहुंची। इस ट्रेन में सभी नई बोगी लगी हैं। नई सीट व बेहतर सफाई को देखकर यात्री काफी प्रसन्न थे। इसमें खड़े होने के लिए काफी जगह है। लेकिन, यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। 12003मेमू को विद्युत इंजन से जोड़कर मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलाया गया। पाटलिपुत्र जंक्शन पर दूसरी ट्रेन को मेल दिया जाता है। गया व वाराणसी के लिए इसकी दो बोगियां दूसरी ट्रेन में जोड़ी जाती हैं। नई व्यवस्था से उत्तर बिहार के लोगों की पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन, गया व वाराणसी की यात्र आरामदायक हो गई है। दूसरी ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं है। हाजीपुर रेलमार्ग के सभी छोटे स्टेशन व हॉल्ट पर ठहराव दिया गया है। सीनियर डीसीएम ने कहा कि सुबह में 7.45 बजे व दोपहर में 3.15 बजे मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। 1टिकट की बिक्री में बढ़ोतरी: मेमू का परिचालन होने से जनरल टिकट की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पाटलिपुत्र के अलावा पटना जंक्शन, गया व वाराणसी के दो सौ से अधिक टिकट बिके। लोगों को जानकारी होने के बाद और ज्यादा टिकट बिकने की उम्मीद है। 1मेमू ट्रेन ’ जागरणमुजफ्फरपुर : केंद्रीय रेलयात्री संघ के संयोजक, सदस्य व आरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों को यात्र के दौरान जहरखुरानी, लूटपाट, छेड़खानी, चोरी व अन्य घटना होने पर हेल्पलाइन नंबर 182 पर सूचना देकर मदद लेने की बात समझाई गई। इस दौरान यात्रियों से समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। सदस्य ने कहा कि यात्री कई समस्याओं से जूझते हैं। उनकी मदद करने को हेल्पलाइन है। सूचना देने पर पांच मिनट में पुलिस बोगी में पहुंचकर मदद करेगी। यात्रियों को आसपास के लोगों को भी जानकारी देने की सलाह दी गई। मौके पर सब इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया, एएसआइ नरसिंह यादव समेत अन्य जवान थे।